धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: युवतियों से बोले – दुर्गा बनो, काली बनो, बुर्का मत पहनो

यह बयान उन्होंने ग्वालियर के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्तिपीठ प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान कथा करते हुए दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Written By:
  • Publish Date - February 20, 2026 / 08:44 PM IST

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवाओं और खासकर लड़कियों (girls) को संबोधित करते हुए कहा कि वे दुर्गा (Durga) और काली (Kali) की तरह शक्तिशाली बनें, लेकिन बुर्का (burqa) पहनने वाली न बनें। उन्होंने कहा कि आज की युवतियों को आत्मबल (self confidence) और संस्कार (values) के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

यह बयान उन्होंने ग्वालियर के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्तिपीठ प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान कथा करते हुए दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए युवाओं को खुद के भीतर परिवर्तन करना होगा। केवल संगति बदलने से कुछ नहीं होता, जब तक व्यक्ति स्वयं नहीं बदलता।

उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण के साथ रहने के बावजूद विभीषण ने अपनी सोच और चरित्र नहीं बदला, इसलिए असली परिवर्तन अंदर से आता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि केवल सत्संग सुनने से जीवन नहीं बदलता, बल्कि उसे अपने व्यवहार में उतारना जरूरी है।

धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज युवा रील्स और लाइक्स के पीछे भाग रहे हैं, जबकि असली सफलता मेहनत और पढ़ाई से मिलती है। उन्होंने युवाओं से समय का सही उपयोग करने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व गृहमंत्री, उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और अभिनेता आशुतोष राणा सहित कई प्रमुख हस्तियां मंच पर उपस्थित थीं।