मप्र : कांग्रेस के पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के (Former MLA Brij Bihari Pateria) पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया शनिवार को भाजपा (BJP) में शामिल हो गए।

  • Written By:
  • Publish Date - December 24, 2022 / 05:52 PM IST

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में कांग्रेस के (Former MLA Brij Bihari Pateria) पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया शनिवार को भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। सागर जिले के कद्दावर नेता माने जाने वाले पटेरिया भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पिछले सप्ताह जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी, जिसके बाद से सागर में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पटेरिया कांग्रेस के टिकट पर 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया। शनिवार के घटनाक्रम पर राज्य के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, “हम बृज बिहारी पटेरिया का स्वागत करते हैं और मानते हैं कि उनका लंबा राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होगा।”