राहुल गांधी बोले-मध्यप्रदेश में 150 सीटों पर जीतेंगे!

By : madhukar dubey, Last Updated : May 29, 2023 | 3:00 pm

दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक ली। जहां उन्होंने पार्टी के संगठन पर भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

इसके साथ ही बीजेपी शिवराज सिंह चौहान सरकार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में विधानसभावार रिपोर्ट तैयार की है। जिस पर आज राहुल गांधी ने हर बिंदु पर की। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहन की सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस की रणनीति बनी है। यानी आने विधानसभा चुनाव से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
इधर बैठक खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने कहा, अभी हमारा लंबा चौड़ा डिशक्शन हुआ और हमारी इंटरनल एसस्टमेंट है। हमें कर्नाटक में हमें 136 सीटें मिली है। एमपी में 150 सीटें मिलने जा रही है। हमने जो कर्नाटक में किया है, वह हम रिपीट करने जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : भूपेश ने ली ओम माथुर के दौरे की चुटकी! कहा-बुजुर्ग व्यक्ति…