अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology-NCS) के अनुसार भूकंप शनिवार शाम 7:04 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान में 215 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

  • Written By:
  • Publish Date - June 27, 2026 / 08:15 PM IST

नई दिल्ली: अफगानिस्तान (Afghanistan) में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता (Magnitude) का भूकंप (Earthquake) आने के बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और आसपास के इलाकों में तेज झटके (Tremors) महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग एहतियात के तौर पर घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology-NCS) के अनुसार भूकंप शनिवार शाम 7:04 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान में 215 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अधिक गहराई में केंद्र होने के बावजूद इसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों तक महसूस किया गया।

वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey-USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में जुर्म शहर से लगभग 43 किलोमीटर दक्षिण में था।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के कई इलाकों में लोगों ने कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए। कई स्थानों पर लोग एहतियातन इमारतों से बाहर निकल आए।

भूकंप के बाद राष्ट्रीय और स्थानीय एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।