मुंबई में मैक्रों का मॉर्निंग जॉग, 26/11 शहीदों को श्रद्धांजलि

मुंबई कार्यक्रम के बाद उनकी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।

  • Written By:
  • Publish Date - February 17, 2026 / 09:08 PM IST

मुंबई, महाराष्ट्र: एमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने भारत यात्रा (India Visit) की शुरुआत मंगलवार सुबह मॉर्निंग जॉग (Morning Jog) से की। वह मुंबई के प्रतिष्ठित Marine Drive पर दौड़ते नजर आए। इसके बाद उन्होंने 26/11 आतंकवादी हमले (Terror Attack) के शहीदों को श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित की।

मैक्रों सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मरीन ड्राइव पहुंचे, जहां स्थानीय लोग भी मौजूद थे। इसके बाद वह दक्षिण मुंबई स्थित Taj Mahal Palace Hotel गए और 2008 के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 166 लोगों की याद में पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों भी मौजूद रहीं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति का यह दौरा तीन दिनों का है। मुंबई कार्यक्रम के बाद उनकी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक, व्यापार और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह मैक्रों की भारत की चौथी आधिकारिक यात्रा है। भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों के बीच इस दौरे को अहम माना जा रहा है।