चंडीगढ़, भारत: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट 6E-108 में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक (Power Bank) अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए और विमान में धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में कुल 198 यात्री, 2 बच्चे और 6 क्रू मेंबर सवार थे। विमान ने दोपहर करीब 3:29 बजे सुरक्षित लैंडिंग की थी, लेकिन रनवे पर आगे बढ़ते समय सीट 39C पर बैठे यात्री के बैग से धुआं निकलने लगा। इसके बाद आग की स्थिति बन गई और केबिन में तेजी से धुआं भर गया।
VIDEO | A fire was averted on an IndiGo flight (6E) operating on the Hyderabad–Chandigarh route after a power bank caught fire during disembarkation in Chandigarh, earlier today.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/q4oN8D3HHs
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026
क्रू मेंबर्स ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher) की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन धुआं बढ़ने पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। करीब 3:35 बजे इमरजेंसी एग्जिट खोले गए और यात्रियों को एयर स्लाइड्स (Air Slides) के जरिए बाहर निकाला गया।
घटना के बाद 5 यात्री घायल हुए, जिनमें एक महिला को पैर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार महिला के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर पाया गया है। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें और धुएं के कारण परेशानी हुई।
इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया है और उनकी मदद के लिए टीम तैनात की गई है। विमान को दोबारा संचालन में लाने से पहले तकनीकी जांच की जाएगी।
पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही हैं कि पावर बैंक में आग कैसे लगी। शुरुआती आशंका है कि लिथियम बैटरी (Lithium Battery) के अधिक गर्म होने या तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के अनुसार पावर बैंक केवल हैंड बैगेज में रखने की अनुमति है, लेकिन फ्लाइट के दौरान इसका इस्तेमाल कर चार्जिंग पर पहले से ही रोक है, क्योंकि लिथियम बैटरियां आग का बड़ा कारण बन सकती हैं।
Big Breaking: Panic broke out at Mohali’s (Chandigarh) Shaheed Bhagat Singh International Airport on Tuesday around 3:30 PM when a passenger’s power bank exploded on #IndiGo flight 6E108 after landing from #Hyderabad… Smoke filled the plane and people got scared… Five… pic.twitter.com/uFaU4hKyeh
— Rhythm Acharya (@Rhyacharya) May 5, 2026