मिस वर्ल्ड 2025 ग्रैंड फिनाले आज, सोनू सूद से सुधा रेड्डी तक – जानिए जूरी पैनल और खास मेहमानों के बारे में
By : hashtagu, Last Updated : May 31, 2025 | 12:33 pm

हैदराबाद: मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज शाम 6:30 बजे (IST) हैदराबाद के HITEX Exhibition Centre में होने जा रहा है। यह 72वां संस्करण है, और पहली बार भारत इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है। दुनियाभर से आई प्रतियोगियों के बीच मुकाबले का फैसला एक बेहद खास जूरी पैनल करेगा।
मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक, इस बार के जूरी पैनल में ये पांच प्रमुख नाम शामिल हैं:
-
सोनू सूद – अभिनेता और समाजसेवी, जो इस बार Miss World Humanitarian Award से भी सम्मानित किए जाएंगे।
-
सुधा रेड्डी – Beauty With a Purpose 2025 की ग्लोबल एंबेसडर हैं। हाल ही में उन्होंने Beauty With a Purpose Gala Dinner की मेज़बानी भी की थी।
-
डॉ. कैरिना टरेल – मिस इंग्लैंड 2014, पब्लिक हेल्थ फिजिशियन, इन्वेस्टर और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज की फेलो हैं।
-
क्रिस्टिना पिस्कोवा – मौजूदा मिस वर्ल्ड हैं, जो आज नई विजेता को ताज पहनाएंगी।
-
जूलिया मॉरली CBE – मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन हैं और इस बार जूरी की अध्यक्षता करेंगी।
इस ग्रैंड फिनाले में सिर्फ जज ही नहीं, बल्कि कई सितारे भी चमकते नजर आएंगे। मंच पर परफॉर्मेंस देंगे जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर। जैकलीन की हाल ही में आई फिल्म हाउसफुल 5 के गाने लाल परी ने धमाल मचाया है, जबकि ईशान अपनी सीरीज़ Royals में प्रिंस के रोल से चर्चा में हैं।
इसके अलावा, भारत की पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (2017) भी इस इवेंट में विशेष रूप से शामिल होंगी।
आज की रात सिर्फ ग्लैमर और सौंदर्य का उत्सव नहीं होगी, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उद्देश्य और वैश्विक एकता का संदेश भी देगी। सभी की निगाहें अब इस पर टिकी हैं कि मिस वर्ल्ड 2025 का ताज किस देश की सुंदरता और सोच को मिलेगा।