प्रियंका गांधी की दोस्त नंदिता बेग बनेंगी बेटे रेहान वाड्रा की सास

सूत्रों के अनुसार, रेहान ने कल रात परिवार की मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया।

  • Written By:
  • Publish Date - December 30, 2025 / 01:28 PM IST

नई दिल्ली :  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई कल राजस्थान के रणथम्भौर में होने वाली है। खास बात यह है कि उनकी होने वाली समधन नंदिता बेग, प्रियंका गांधी की पुरानी और करीबी दोस्त भी हैं। नंदिता पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन की सजावट में प्रियंका गांधी का सहयोग किया था।

सूत्रों के अनुसार, रेहान ने कल रात परिवार की मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया। सगाई समारोह कल रणथम्भौर में आयोजित होगा और शादी कुछ महीनों बाद तय की जाएगी। अवीवा के पिता इमरान बेग व्यवसायी हैं और मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं।

नंदिता बेग और प्रियंका गांधी की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने कांग्रेस मुख्यालय के इंटीरियर डिजाइन में साथ काम किया था और अक्सर दिल्ली में एक साथ देखी जाती थीं। रेहान और अवीवा की दोस्ती बचपन से रही है। दोनों की शुरुआती पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई। नंदिता भी अपनी मां की तरह इंटीरियर डिजाइनिंग में काम करती हैं और फ़ोटोग्राफी का शौक रखती हैं। रेहान भी पेशे से फोटोग्राफर हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं और उनके बड़े भाई राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्होंने इस सीट से चुनाव जीतकर उपचुनाव में सफलता हासिल की थी।

माना जा रहा है कि सगाई के बाद दोनों परिवार आपसी सहमति से शादी की तारीख तय करेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी रणथम्भौर के लिए रवाना हो चुके हैं और प्रियंका गांधी परिवार के साथ वहां पहुंचेंगी।