कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में भाजपा (BJP) की पहली government के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भावुक और सम्मान से भरा दृश्य चर्चा का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री (Chief Minister) बने सुवेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में पीएम मोदी ने 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार (Makhanlal Sarkar) के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को झुककर प्रणाम किया। समारोह में पीएम मोदी ने जनता का अभिवादन घुटनों के बल बैठकर भी किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब साझा किए जा रहे हैं।
माखनलाल सरकार भाजपा के सबसे पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 1952 में वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में शामिल हुए थे और उस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। भाजपा के गठन के बाद 1980 में उन्होंने पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में संगठन को मजबूत करने का काम किया। एक साल के भीतर उन्होंने करीब 10 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा था।
जानकारी के अनुसार, माखनलाल सरकार लगातार सात साल तक जिला अध्यक्ष भी रहे, जो उस समय पार्टी में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान दिखाने के लिए पीएम मोदी का यह कदम बेहद खास और प्रेरणादायक है।
इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। भाजपा ने 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार सरकार बनाई है।
🇮🇳 PM Modi touched the feet of 90-year-old BJP worker Makhanlal Sarkar on stage, embraced him, and honoured his lifelong dedication to the BJP 🪷
=> Makhanlal Sarkar spent his entire life fighting for the BJP. pic.twitter.com/hyxrwxspJB
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 9, 2026