‘Modi’ सरकार की ‘देश भक्ति’ पर राहुल की दहाड़!, देखें, VIDEO

लोकसभा और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों ने पूरे भारतीय राजनीति को गरमा दिया है।

  • Written By:
  • Updated On - March 10, 2023 / 03:33 PM IST

हैशटैगयू। लोकसभा और कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों ने पूरे भारतीय राजनीति को गरमा दिया है। यही वजह है कि हर एक मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावार है। बात चाहे देश की हो या, सात समंदर पार विदेशी नीतियों की। इधर बीच राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस (National Youth Congress) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक विडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसमें राहुल ‘मोदी सरकार’ पर दहाड़ते नजर आ रहे हैं।

जहां राहुल गांधी ने मोदी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। बोल रहे हैं, ये कैसी देश भक्ति है, मोदी सरकार के मंत्री कहते हैं- ‘चीन की इकॉनमी हमसे बड़ी है तो हम उससे कैसे लड़ें’? ये कौन सी देशभक्ति है?। जिस पर राहुल गांधी के फॉलोअर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आशातीत सफलता से लोगों में आस जगी है कि मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष उठ खड़ा होगा।

वैसे अगर छोटे-बड़े बयानों पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि इस बार कांग्रेस के साथ तमाम पार्टियां एकजूट होंगी। लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। वैसे सियासत में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। मोदी फैक्टर को भी कमतर आंका नहीं जा सकता। हां, इतना जरूर है कि कांग्रेस राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में मोदी के एक विकल्प के रूप में तैयार दिखाई दे रहे हैं।