चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के दौरान जबरदस्त ड्रामा

पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे आरके फंक्शन हॉल को घेर लिया, जब तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो शहर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के बाद बस में आराम कर रहे थे।

  • Written By:
  • Publish Date - September 9, 2023 / 11:43 AM IST

नंद्याल, 9 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की शनिवार तड़के नंद्याल शहर में गिरफ्तारी के दौरान जबरदस्त ड्रामा हुआ।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे आरके फंक्शन हॉल को घेर लिया, जब तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो शहर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के बाद बस में आराम कर रहे थे।

जब पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रघुरामी रेड्डी के नेतृत्व में एक पुलिस दल वहां पहुंचा, तो वह चाहते थे कि एनएसजी अधिकारी उन्हें नायडू से मिलने की अनुमति दें।

हालांकि, टीडीपी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई और उनकी देर रात की यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

टीडीपी नेताओं ने डीआइजी से कहा कि उनके नेता भागने वाले नहीं हैं और उन्होंने सुझाव दिया कि वह सुबह आएं।

जब पुलिस अधिकारी बस के दरवाजे के करीब पहुंचे, तो पार्टी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और उनसे पूछना चाहा कि मामला क्या था।

टीडीपी नेता कलवा श्रीनिवासुलु ने कहा, ”वह 73 साल के हैं और आराम कर रहे हैं। अब आप उन्हें क्यों परेशान करना चाहते हैं?”

डीआइजी ने कहा कि उन्हें जानकारी है कि काफिला जा रहा है, लेकिन टीडीपी नेताओं ने स्पष्ट किया कि बस केवल नायडू के विश्राम के लिए है।

बाद में पुलिस ने बस के आसपास जमा हुए टीडीपी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह करीब 6 बजे जब नायडू बस से उतरे, तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कौशल विकास निगम भ्रष्टाचार मामले में नायडू को गिरफ्तार किया है।

मेडिकल जांच के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को विजयवाड़ा ले जाया गया।

टीडीपी प्रमुख को विजयवाड़ा में एसीबी कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।