Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ की पूंछ खींचने की कोशिश करता है। जैसे ही मगरमच्छ को इसका एहसास होता है, वह पलटकर उस पर तेजी से हमला कर देता है। यह खतरनाक पल कैमरे में कैद हो गया और लोगों की रूह कांप गई।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा शख्स माइक होल्स्टन है, जो खतरनाक जानवरों के साथ स्टंट करने के लिए जाना जाता है। माइक पहले भी सांपों, बाघों और मगरमच्छों जैसे जानवरों के बेहद करीब जाकर वीडियो बनाता रहा है। इस बार उसका यह स्टंट जानलेवा साबित हो सकता था।
लोगों ने वीडियो पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है—कुछ ने इसे पागलपन बताया, तो कुछ ने इसे जानवरों से खिलवाड़ करार दिया।