बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद में विरोध, विपक्षी सांसदों ने लहराए काले कपड़े

लोकसभा की कार्यवाही को 20 मिनट तक स्थगित किया गया। पहले दोपहर 12 बजे, फिर 2 बजे तक कार्यवाही रुकी रही।

  • Written By:
  • Publish Date - July 23, 2025 / 12:40 PM IST

नई दिल्ली: बिहार वोटर वेरिफिकेशन (voter verification) को लेकर बुधवार को संसद में हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद, उन्होंने काले कपड़े लहराए। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें शांत रहने की अपील की।

स्पीकर ने कहा, “संसद में सड़क का व्यवहार न करें। देश की जनता आपको देख रही है।” लोकसभा की कार्यवाही को 20 मिनट तक स्थगित किया गया। पहले दोपहर 12 बजे, फिर 2 बजे तक कार्यवाही रुकी रही।

बिहार में वोटर सूचियों के स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) पर भी संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए। प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी उनके साथ थे।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। इसके अलावा, AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रस्ताव दिया। आज इस पर चर्चा हो सकती है।