बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU 102, BJP 101, चिराग पासवान की पार्टी 20 सीटों पर लड़ेगी

हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जल्द ही NDA एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।

  • Written By:
  • Publish Date - August 28, 2025 / 01:51 PM IST

पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद गठबंधन के दलों के बीच 243 सीटों पर सहमति बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक:

  • JDU (जनता दल यूनाइटेड) – 102 सीटें

  • BJP (भारतीय जनता पार्टी) – 101 सीटें

  • LJP (रामविलास) – 20 सीटें

  • HAM (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) – 10 सीटें

  • RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) – 10 सीटें

हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जल्द ही NDA एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।

पिछले चुनाव से कितना बदला समीकरण?

  • 2020 में JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इस बार उसे 13 सीटों की कटौती करनी पड़ी है।

  • BJP की भी 9 सीटें कम हो गई हैं।

  • इन कम की गई सीटों को LJP (रामविलास), HAM और RLM के बीच बांटा गया है।

2020 में NDA में सिर्फ 4 दल थे। JDU और BJP ने अपने कोटे से HAM को 7 और VIP को 11 सीटें दी थीं।
इस बार गठबंधन में 5 दल हैं और तीनों छोटी पार्टियों को कुल 40 सीटें दी जा रही हैं।

चिराग पासवान की पार्टी अब NDA में

2020 के चुनाव में चिराग पासवान की LJP ने 135 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था। पार्टी ने खुलकर JDU के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे, जबकि BJP को टारगेट नहीं किया था। उसे सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली थी।

बाद में LJP में टूट हुई।

  • पशुपति पारस ने रालोजपा बनाई।

  • चिराग पासवान के पास रही LJP (रामविलास) अब NDA का हिस्सा है।

पशुपति पारस की पार्टी के महागठबंधन के साथ जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।