मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में युग प्रवर्तक और युवाओं के प्ररेणास्रोत स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर

  • Written By:
  • Updated On - July 4, 2024 / 04:45 PM IST

रायपुर, 04 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में युग प्रवर्तक और युवाओं के प्ररेणास्रोत स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि (Death anniversary of Swami Vivekananda) पर कोटि-कोटि नमन किया।
साय ने कहा है कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और आध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को अपनाया है। स्वामी जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। आज छत्तीसगढ़ स्वामी जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।
गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। वे महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

यह भी पढ़ें : ‘अजब-गजब’ मामलों की ‘पोटली’ विष्णुदेव के जनदर्शन में खुली! पढ़ें, कैसे ‘सुलझीं दुश्वारियां’ और पूरी हुईं हसरतें

यह भी पढ़ें :दिव्यांगता कमजोरी नहीं, मन के हौसले से जीवन की उड़ान! जनदर्शन में ‘पति-पत्नी’ को मिली सौगात

यह भी पढ़ें :दूसरे सप्ताह भी मुख्यमंत्री के जनदर्शन में जबरदस्त उत्साह! हजारों लोगों की पूरी हुईं मुरादें

यह भी पढ़ें :मिली सौगात : विष्णु देव साय ने विष्णु देव साय ने श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि

यह भी पढ़ें :एक पेड़ मां के नाम अभियान : CM विष्णुदेव साय ने रोपे दहीमन का पौधा