राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: छात्रों में दिखी ‘नवाचार की मेधा शक्ति’

साइंस कालेज (science college) में 22 फरवरी से शुरू हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (national science day) का मंगलवार को समापन हो गया।

रायपुर। साइंस कालेज (science college) में 22 फरवरी से शुरू हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (national science day) का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विज्ञान और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसके साथ ही वैश्विक विज्ञान वैश्विक मानव कल्याण के लिए” विषय पर आयोजित व्याख्यान में वक्ताओं ने विचार रखे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश चतुर्वेदी (भा. व. से.) चेयरमैन, जैव विविधता मंडल व विशेष अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रशांत कवीश्वर सीजिकॉस्ट रहे।

राकेश चतुर्वेदी ने कहा, शोध की दिशा ही मानव कल्याण का रास्ता

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों का शोध का दिशा ही मानव कल्याण होता है। हम ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर काम करने वाले लोग हैं। हमारा लक्ष्य ‘सर्वे भवंतू सुखिन:’ होता है। डॉक्टर कविश्वर ने कहा कि ‘वैज्ञानिक सोच आज की आवश्यकता है।

इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर गिरीश कांत पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया। वहीं विगत सात दिवस से चल रहे सभी कार्यक्रमों की जानकारी पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय उद्बोधन के रूप में प्रो अरुण कुमार मिश्रा ने व्याख्यान दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर विनोद दुबे ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनीता पात्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, नगद राशि, प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया।

आज के आयोजित कार्यक्रम में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम डॉक्टर वर्षा करंजगांवकर, डॉक्टर कार्लेट डिसूजा, डॉक्टर संगीता बाजपाई, डॉक्टर किरण बाला दुबे, डॉक्टर नीतू सिंह, डॉक्टर दीपाली राजवाड़े, डॉक्टर सरबजोत कौर, प्रो रश्मि प्रिया टोप्पो, डॉक्टर गीतांजलि चंद्राकर और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉक्टर पी सी चौबे के निर्देशन में कार्यक्रम संपंन हुआ। इस कार्यक्रम में ‘छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद’ सहयोगी रहे। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में विजेता छात्र

भाषण प्रतियोगिता –

प्रथम – कलिता पर्धा

दूसरा – आकाश देवांगन

तीसरा – सना फातिमा

पोस्टर प्रतियोगिता

प्रथम – आंचल सोम

दूसरा – रोहित साहू

तीसरा – रिया मिश्रा

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 

प्रथम – अरबाज शेख, विनय पटेल, मेघा मिश्रा, आकांक्षा पटेल

दूसरा – रितीशा सिंह, देवांशी तिवारी, माया गोस्वामी

तीसरा – स्पर्श वर्मा, हेमलता साहू