Bijapur : नक्सली ID ब्लॉस्ट में CRPF के 3 जवान जख्मी!

नक्सली आईडी ब्लाॅस्ट (Naxalite Id Blast) में 3 जवान जख्मी हो गए। यह घटना टेकामेटा पहाड़ी के पास हुई। बताया जाता है सीआरपीएफ की 85 बटालियन.....

  • Written By:
  • Publish Date - June 5, 2023 / 02:34 PM IST

बीजापुर। नक्सली आईडी ब्लाॅस्ट (Naxalite Id Blast) में 3 जवान जख्मी हो गए। यह घटना टेकामेटा पहाड़ी के पास हुई। बताया जाता है सीआरपीएफ की 85 बटालियन (85 Battalion of CRPF) के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। इसी दौरान वे माओवादियों द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। जिससे 3 जवान जख्मी हो गए। 

रायपुर लाने के लिए एयरलिफ्ट की तैयारी

सूचना मिल रही है कि उनका प्राथमिक इलाज बीजापुर में चल रहा है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर लाने के लिए एयरलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। थाना गंगालूर क्षेत्र में आईडी ब्लॉस्ट की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। जवानों की टुकड़ी हिरोली की ओर निकली थी। उसी दौरान घटना हुई। इसकी पुष्टि एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने की है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : अनाथ बच्चियों के जान की भूखी निकली प्रोग्राम मैनेजर! MLA शिशुपाल बोले, होगी कार्रवाई…VIDEO