Sukma : एक नक्सली मुठभेड़ में ढेर

By : hashtagu, Last Updated : June 27, 2023 | 9:20 pm

सुकमा। जिले (Sukma) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें एक नक्सली के मारा (killed by a naxalite) गया। इसके पास से विस्फोटक हथियार बरामद किया गया। सुकमा के कोंटा के मरईगुड़ा के जंगल मे आज सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया।

Whatsapp Image 2023 06 27 At 7.11.15 Pm (1)

मारे गए नक्सली के शव के पास से जवानों ने एक बंदूक, एक आईईडी विस्फोटक और नक्सल सामग्री जब्त की है। आज दोपहर करीब 3 बजे के आसपास मरईगुड़ा के जंगलों में सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआरजी के जवानों पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग कर दी। जिसमे जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया वही कुछ नक्सली इस मुठभेड़ में घायल भी हुए है।

यह भी पढ़ें : भूपेश ने ली ‘माओवादियों’ के खिलाफ Unified कमांड की बैठक! नेताओं की सुरक्षा पर गंभीर