KKR प्रेस कॉन्फ्रेंस में ड्वेन ब्रावो की फिसली जुबान, अजिंक्य रहाणे ने तुरंत संभाला मामला

इसी दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि जब उन्हें बुलाया गया तो उनके घर पर “दो chicks” थीं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि माइक पहले से ऑन है और उनकी बात रिकॉर्ड हो रही है।

  • Written By:
  • Publish Date - March 21, 2026 / 06:25 PM IST

कोलकाता, पश्चिम बंगाल आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त असहज (Awkward) हो गई जब ड्वेन ब्रावो का एक बयान लाइव माइक (Live Mic) में रिकॉर्ड हो गया। इस दौरान टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने तुरंत उन्हें सावधान किया कि माइक चालू (Mic On) है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले ब्रावो अपने साथियों से हल्की बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि जब उन्हें बुलाया गया तो उनके घर पर “दो chicks” थीं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि माइक पहले से ऑन है और उनकी बात रिकॉर्ड हो रही है।

जैसे ही यह बात सामने आई, अजिंक्य रहाणे ने तुरंत ब्रावो को टोकते हुए कहा कि माइक ऑन है और उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। इसके बाद ब्रावो असहज नजर आए और अपनी गलती का एहसास होने पर चुप हो गए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद ब्रावो को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने उनके बयान को अनुचित बताते हुए पेशेवर मंच पर इस तरह की टिप्पणी को गलत बताया।

यह पूरा मामला आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले सामने आया है, जब टीम मैनेजमेंट मीडिया से बातचीत कर रहा था। इस घटना ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सार्वजनिक व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।