IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत: चेन्नई को 8 विकेट से हराया, सुदर्शन के 87 रन से मैच एकतरफा

गुजरात की ओर से Kagiso Rabada ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं Mohammed Siraj, मानव सुथार और अरशद खान को 1-1 सफलता मिली।

  • Written By:
  • Publish Date - April 26, 2026 / 07:34 PM IST

चेन्नई:  चेन्नई, तमिलनाडु में खेले गए Indian Premier League 2026 के 37वें मुकाबले में Gujarat Titans ने Chennai Super Kings को 8 विकेट से हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर है।

एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 37 रन तक 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान Ruturaj Gaikwad ने 60 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाकर पारी को संभाला। Shivam Dube ने 22 रन का योगदान दिया, जिससे टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन तक पहुंच सकी।

गुजरात की ओर से Kagiso Rabada ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं Mohammed Siraj, मानव सुथार और अरशद खान को 1-1 सफलता मिली।

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन बनाते हुए आसानी से जीत हासिल कर ली। Sai Sudharsan ने 46 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि Jos Buttler ने 39 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को एक और हार का सामना करना पड़ा।