IPL 2026 में विवाद: अभिषेक शर्मा पर जुर्माना, अंपायर के फैसले पर नाराजगी पड़ी भारी

मैच में Abhishek Sharma को अंपायर के फैसले पर असहमति जताना महंगा पड़ गया। उन्हें मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

  • Written By:
  • Publish Date - April 3, 2026 / 12:17 PM IST

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH – Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद सनराइजर्स के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा पर आचार संहिता (Code of Conduct) उल्लंघन का मामला सामने आया है। मैच के दौरान उनके व्यवहार (Behavior) को लेकर उन्हें सजा (Penalty) दी गई है।

मैच में Abhishek Sharma को अंपायर के फैसले पर असहमति जताना महंगा पड़ गया। उन्हें मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

यह मामला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया, जब अभिषेक शर्मा अपने आउट होने के फैसले से नाराज नजर आए। उन्होंने टीवी अंपायर के निर्णय पर असहमति जताई और मैदान पर नाराजगी दिखाई, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

बताया गया कि यह लेवल-1 का अपराध था, जिसे अभिषेक शर्मा ने स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया। ऐसे मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।

हालांकि मैच में अभिषेक शर्मा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन उनके इस व्यवहार ने उनकी पारी पर विवाद खड़ा कर दिया।

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद चर्चा जीत से ज्यादा अभिषेक शर्मा पर लगे जुर्माने को लेकर हो रही है।