लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट को लेकर बड़ा यू-टर्न लिया है। नक़वी ने कहा है कि पाकिस्तान ने इस पूरे मामले में अपने लिए कुछ भी नहीं किया और जो भी कदम उठाए गए, वे सिद्धांतों के आधार पर थे। उनके इस बयान को अब face saving act के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इससे पहले भारत के खिलाफ मैच न खेलने की बात सामने आई थी।
मोहसिन नक़वी ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी अपने फायदे के बारे में नहीं सोचा और जो रुख अपनाया गया, वह आत्मसम्मान और सिद्धांतों के तहत था। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने के विकल्प को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से भारत के साथ मैच के बहिष्कार की चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन अब PCB प्रमुख के बयान से साफ है कि पाकिस्तान अपने कदम पीछे खींचता दिख रहा है।
नक़वी के बयान से यह भी संकेत मिला कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के दबाव और टूर्नामेंट की व्यावसायिक अहमियत को देखते हुए पाकिस्तान पूरी तरह बॉयकॉट के रास्ते पर नहीं जाना चाहता। भारत-पाकिस्तान मैच को T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है और इससे जुड़ी आर्थिक और प्रसारण (broadcast) अहमियत भी काफी ज्यादा है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पहले ही काफी राजनीति और बयानबाज़ी हो चुकी है। ऐसे में मोहसिन नक़वी का यह बदला हुआ रुख पाकिस्तान की मजबूरी और हालात के दबाव को दर्शाता है। अब यह देखना होगा कि आगे चलकर PCB आधिकारिक तौर पर भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर क्या अंतिम फैसला करता है।