चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी शानदार निशानेबाजी (Shooting) और गन स्किल्स (Gun Skills) हैं। धोनी ने चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी NSG हब का दौरा किया, जहां उन्होंने गन शूटिंग (Gun Shooting), टारगेट प्रैक्टिस (Target Practice) और कमांडो ट्रेनिंग (Commando Training) में हिस्सा लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने NSG के रीजनल सेंटर में जवानों से मुलाकात की और शूटिंग रेंज में अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। वीडियो में धोनी एक सबमशीन गन से लगातार छह टारगेट पर सटीक निशाना लगाते नजर आए। वहां मौजूद कमांडो भी उनकी परफेक्ट शूटिंग देखकर हैरान रह गए।
बताया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी NSG हब पहुंचे थे। उन्होंने जवानों के साथ काफी समय बिताया और शूटिंग गतिविधियों में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में धोनी बेहद शांत और फोकस्ड अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
धोनी का सेना और हथियारों के प्रति लगाव पहले से ही जगजाहिर है। उन्हें भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक भी मिल चुकी है। कई बार वह सेना के जवानों के साथ समय बिताते और ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेते नजर आए हैं।
धोनी का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच उनकी फिटनेस और क्रिकेट में वापसी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। IPL 2026 में लगातार कई मैच मिस करने के बाद अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या धोनी जल्द मैदान पर वापसी करेंगे। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक उनकी फिटनेस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल वीडियो पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने धोनी की फोकस और कंट्रोल की तारीफ की, जबकि कुछ ने कहा कि “कैप्टन कूल हर रोल में परफेक्ट हैं।”