मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल 2026 में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रन से हरा दिया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए और 208 रन का लक्ष्य दिया।
चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। यह इस सीजन में उनकी दूसरी और IPL करियर की पांचवीं सेंचुरी रही। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई। चेन्नई के गेंदबाज अकील हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि नूर अहमद को 2 विकेट मिले।
मुंबई की ओर से गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली।
इस जीत के साथ चेन्नई ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि मुंबई को इस हार से बड़ा झटका लगा है।
Akeal Hosein 🤜🤛 Noor Ahmad
🎥 #CSK’s spin twins breaking the game in style 💥
Updates ▶️ https://t.co/gGt34dqUoq#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @AHosein21 | @noor_ahmad_15 | @ChennaiIPL pic.twitter.com/HkDLnt759X
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026