IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, MVP रेस में सबसे आगे निकले युवा स्टार

रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता से बाकी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

  • Written By:
  • Publish Date - April 20, 2026 / 03:09 PM IST

पटना/जयपुर: आईपीएल (IPL) 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Most Valuable Player (MVP) रेस में पहला स्थान हासिल कर लिया है। MVP इंडेक्स (MVPI) के अनुसार, सूर्यवंशी 338 अंकों के साथ इस समय टॉप पर हैं और सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता से बाकी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। उनके बाद रजत पाटीदार 322 अंकों के साथ दूसरे, ईशान किशन 305 अंकों के साथ तीसरे, हेनरिक क्लासेन 302 और प्रियांश आर्य 295 अंकों के साथ क्रमशः अगले स्थानों पर हैं।

MVP इंडेक्स एक ऐसा सिस्टम है जिसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के प्रदर्शन को “रन्स इक्विवेलेंट” के रूप में मापा जाता है। इसमें खिलाड़ी के रन, विकेट, कैच और रन आउट जैसे योगदान को जोड़कर उसकी कुल मैच में अहमियत तय की जाती है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कई मैचों में तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है और बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ खेल दिखाया है।

साथ ही “पैसा वसूल” खिलाड़ियों की सूची में भी सूर्यवंशी का नाम शामिल है, जहां कम कीमत में ज्यादा योगदान देने वाले खिलाड़ियों को आंका जाता है। इस सूची में आयुष म्हात्रे, प्रिंस यादव, कार्तिक त्यागी और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

तेजी से उभरते इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में खुद को एक मैच विनर के रूप में साबित किया है और अगर उनका यही प्रदर्शन जारी रहता है तो वह इस सीजन के MVP बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।