Chhattisgarh : केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख ‘जैवलिन थ्रो’ खिलाड़ी के प्रतिभा के हुए कायल…. तस्वीरों में एक झलक

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ के जैवलिन थ्रो के 16 वर्षीय खिलाड़ी विजय यादव की तारीफ की

  • Written By:
  • Updated On - July 27, 2024 / 08:48 PM IST

  • सरगुजा के विजय यादव ने 68 मीटर भाला फेककर दिखाया दम
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को सराहा
  • प्रशिक्षणरत् खिलाड़ियों के बीच पहुंचे केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मांडविया

रायपुर 27 जुलाई 2024/ केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Sports Minister Dr. Mansukh Mandaviya) ने छत्तीसगढ़ के जैवलिन थ्रो के 16 वर्षीय खिलाड़ी विजय यादव (16 year old javelin throw player Vijay Yadav from Chhattisgarh) की तारीफ की और ओलंपियन नीरज चोपड़ा से प्रेरणा लेने कहा। उन्होंने यादव को शाबासी देते हुए कहा कि इतने कम उम्र में यह उम्दा प्रदर्शन है। सरगुजा जिले के इस खिलाड़ी ने 68 मीटर से अधिक की लंबी दूरी तक भाला फेंककर अपना दम दिखाया। केन्द्रीय खेल मंत्री राजधानी रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात करने पहुंचे थे।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मांडविया ने छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉलर किरण पिस्दा का भी उत्साहवर्धन किया। किरण ने क्रोएशिया के फर्स्ट क्लास टीम डब्ल्यूएफसी डिनामो जाग्रेब की ओर से प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर यूरोपियन फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। पिछले पांच वर्षों से वह रायपुर फुटबाल अकादमी ट्रेनिंग ले रही थी। सुश्री किरण केरला बालस्टर्स वुमन और सेतु एफसी के लिए भी खेल चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी देश की बेटिया इसी तरह खेल का प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करेंगे।

केन्द्रीय खेल मंत्री ने खेलों इंडिया लघु केंद्र में वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों से मुलाकात की और खेलों में उनके प्रदर्शन को सराहा। राज्य के अलग-अलग जिलों से खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेक्टिक्स के खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक सुशांत शुक्ला, खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा व खेल संचालक तनुजा सलाम और बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : जैसे लोग चन्द्रगुप्त मौर्य के ‘स्वर्ण युग’ को याद करते थे वैसे ही ‘मोदी युग’ के भारत को याद करेंगे – मनसुख मांडविया

यह भी पढ़ें : विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने केन्द्रीय बजट से मिलेगी मदद-मनसुख मांडविया

यह भी पढ़ें :Press Conference :  प्रधानमंत्री टोकन में नहीं ‘टोटल’ में सोचते है- मनसुख मांडविया

यह भी पढ़ें :राजीव गांधी क्यों नहीं बना पाए 21वीं सदी का भारत! ‘मनसुख मांडविया’ ने तर्क से समझाते हुए कहा-मोदी जी ही बनाएंगे विकसित भारत

यह भी पढ़ें :X Story : BJP का कांग्रेस पर कार्टून पोस्टर वार! कहा-ठगेश के शह में…

यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ में स्किल्ड-बेस्ड एजुकेशन, प्राकृतिक औषधालय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा: CM विष्णुदेव साय