Special Story : राहुल की यादों में बसे हैं पापा! लिखे, आप मेरे साथ ही हैं…

By : madhukar dubey, Last Updated : May 21, 2023 | 1:51 pm

डेस्क। गांधी परिवार के बलिदान और त्याग देश की धरोहर के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज है। देश की आजादी और इसके बाद एक नए भारत की पहचान पूरे विश्व में बनाने में गांधी परिवार (Gandhi family) का अमूल्य योगदान है। समय की चक्र पर देश में राजनीतिक में उतार और चढ़ाव के दौर आते रहते हैं। लेकिन आज भी इस परिवार के प्रति देशवासियों के ह्दय में श्रद्धा और अटूट संबंध है। जिसे सत्ता के पैमाने पर नापा और तौला नहीं जा सकता है।

कांग्रेस और देश की राजनीति में एक नए युग की शुरूआत राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कर चुके हैं। जिन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश में प्यार और मोहब्बत का पैगाम लेकर जब निकले थे तो विरोधियों ने उन पर व्यंग कस रहे थे। लेकिन पूरे देश की जनता उनकी इस यात्रा को देख और समझ रही थी। गांधी परिवार के इस युवा नेता में देश की राजनीति में बदलाव लाने की तड़प है।

नतीजा बीते राज्यों के विधानसभा में अप्रत्याशित कांग्रेस को मिल रही जीत, जो आज सबके सामने है। कांग्रेस की देश में बढ़ रही लहर से विरोधी घबराए हुए हैं। राजनीतिक दलों में डर है कि कहीं फिर न कांग्रेस का सूरज पूरे देश में चमकेगा। कांग्रेस में नई जान फूंकने में राहुल गांधी की मेहनत संजीवनी की काम कर रही है। लोगों में एक भरोसे की लौ जगी है। बहरहाल, देश की जनता के साथ देने की आहट के साथ ही राहुल गांधी के हौंसले भी बुलंद हैं। यही कारण है कि उन्होंने हर एक मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरना शुरू कर दिया है। देश के लिए बलिदान होने वाले में उनके पूर्वज ही थी। इसी विश्वास की डोर को थामकर देश की जनता राहुल गांधी से रही है।

स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उनकी दादी ने पूरे विश्व में लेडी आयरन की छवि बनाई थी। साथ ही भारत के मान को बढ़ाया था। वहीं स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरगामी सोच से देश में संचार क्रांति की नींव रखी थी। वे अपने मूल्यों और आदर्शों से कभी नहीं डिगे। उन्हीं के बताए पथ पर देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ राहुल गांधी राजनीतिक संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें सफलता भी मिल रही है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्हें देशभर के दिग्गज नेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. वीडियो में राजीव गांधी की शपथ से लेकर उनके अंतिम सफर तक की यात्रा दिखाई गई है

आज उन्होंने अपने ट्विट के जरिए ये बता दिया है कि आज भी उनके जेहन और यादों में उनके पिता के जीवन में आगे बढ़ने की सीख याद है।

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक के नए कैबिनेट ने 5 गारंटी लागू करने को दी मंजूरी