Holi: ‘राहुल’ ने कहा-‘देश पर चढ़े एकता का रंग’ तो ‘भूपेश काका’ की बधाई!

आज हाेली (holly) के रंग में पूर देश में उल्लास का माहौल है। सभी रंगों के त्योहार में डूबे हैं।

  • Written By:
  • Updated On - March 8, 2023 / 11:32 AM IST

छत्तीसढ़। आज हाेली (holly) के रंग में पूर देश में उल्लास का माहौल है। सभी रंगों के त्योहार में डूबे हैं। पूरा देश आज होली में डूबा है। इधर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से देश के नायक के रूप में उभरे ‘राहुल गांधी’ (Rahul Gandhi)  ने सभी को बधाई देते हुए देश को एकता में रंग में रंगने की कामना की। अपने ट्विटर पर लिखा, होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।

इधर, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने बजट में बड़ी-बड़ी सौगातों को देने के बाद, कल से ही होली के रंग में रंगे हैं। कहीं उन्होंने फागगीत गाए तो उनके विधायक भी कम नहीं रहे। नफरत भरे माहौल में आपसी भाईचारे का संदेश अपने ठुमके से दिया है। आज फिर भूपेश बघेल ने रंगों के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। अपने ट्विटर लिखा, उत्साह, उमंग और रंगों के त्यौहार होली की सभी प्रदेशवासियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, आपसी भाईचारा और सौहार्द्र मजबूत हो।