BJP का ‘अनूठा’ चुनावी फंडा! हर काम का दाम ‘भू-पे’ करो लांच

छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 (BJP Chhattisgarh Assembly 2023) का आगाज तो वैसे महीनों पूर्व ही हो चुका है। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है,

  • Written By:
  • Updated On - October 5, 2023 / 06:07 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 (BJP Chhattisgarh Assembly 2023) का आगाज तो वैसे महीनों पूर्व ही हो चुका है। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पार्टियां भी अजीबो गरीब अनूठे प्रयोग करने में जुटी है। विरोधी पार्टी पर सोशल मीडिया पर आकर्षक तरीके से घेरने के फंडे भी खोजे जा रहे हैं। ताकि जन-जन तक सत्तासीन पार्टी पर वार किया जा सके। साथ ही लोगों को अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाया जा सके। इसी कड़ी में आज भाजपा ने भी चुनावी फंडे का अनूठा प्रयोग कर डाला।

बीजेपी ने चुनावी रणनीति को धारधार बनाने और सत्तासीन पार्टी के कार्याें को जनता तक पहुंचाने का अभियान छेड़ा है। अगर देखा जाए तो यह प्रयोग शायद आज के सोशल मीडिया के जगत में यह पहली बार हो रहा है। जब कोई पार्टी सत्तासीन पार्टी को घेरने के लिए गूगल पे की तर्ज पर क्यूआर कोड लांच (Bhoo-pe karo laanch) किया है। गौरतलब है कि आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।

बीजेपी ने लांच किया भू पे! क्यूआर कोड स्कैन करो और देखो सरकार का कारनामा

हर काम का दाम भू पे करो। भारतीय जनता पार्टी ने आज केंद्रीय सूचना और प्रसारण और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल,श्री सुनील सोनी ,राजेश मूणत , महेश गागड़ा सहित वरिष्ठ जन की पत्रवार्ता में भ्रष्टाचार स्कैनर लॉन्च किया। इस स्कैनर के माध्यम से भूपेश बघेल के सभी भ्रष्टाचार बीजेपी जन-जन तक पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले, छत्तीसगढ़ में ‘भूपेश’ तो दिल्ली में ‘केजरीवाल’ की भ्रष्ट सरकार!