लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल : मध्य प्रदेश में भाजपा दोहरा सकती है 2019 के नतीजे

मध्य प्रदेश में लोकसभा (Lok Sabha in Madhya Pradesh) की सभी 29 सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हो चुका है और मतगणना 4 जून को होने

  • Written By:
  • Updated On - June 1, 2024 / 08:53 PM IST

भोपाल, 1 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा (Lok Sabha in Madhya Pradesh) की सभी 29 सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हो चुका है और मतगणना 4 जून को होने वाली है। इससे पहले एग्जिट पोल के जो अनुमान सामने आए हैं, वह भाजपा को बड़ी बढ़त दिलाने वाले हैं। अनुमान जताया गया है कि भाजपा 26 से 29 सीटें (BJP 26 to 29 seats) जीत सकती है।

इंडिया टीवी के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 28 से 29 सीटें मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को भी एक सीट दिया गया है।

चाणक्य के मुताबिक भाजपा को 27-29 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती है। टाइम्स नाउ और एटीजी के मुताबिक भाजपा को 28-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। एबीपी-सी वोटर के अनुसार भाजपा को 26 से 28 और कांग्रेस को एक से तीन सीट का अनुमान जताया गया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि भाजपा को 28 से 29 और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है। इसी तरह न्यूज-18 का अनुमान है कि भाजपा को 26 से 29 और कांग्रेस को शून्य से तीन सीटें मिल सकती है।

हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि एग्जिट पोल का पूर्वानुमान कितना सही है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीट है। इन पर चार चरणों में मतदान हुआ। प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नाम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में पहले चरण में 67.75, दूसरे चरण में 58.59, तीसरे चरण में 66.74 और चौथे चरण में 72.05 फीसदी वोटिंग हुई। चारों चरणों में कुल 66.28 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस छिंदवाड़ा सीट पर विजय हासिल कर सकी थी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 6-1 से जीत रही भाजपा, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल का अनुमान

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: लोकशाही के एग्जिट पोल में महायुति की बड़ी हार, एमवीए को बड़ी बढ़त

यह भी पढ़ें :एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में केरल में भाजपा का खुला खाता

यह भी पढ़ें रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में एनडीए के 353-368 सीटें जीतने का अनुमान

यह भी पढ़ें ; एग्जिट पोल : बिहार में एनडीए को बढ़त, पिछले चुनाव से नुकसान का अनुमान

यह भी पढ़ें ; इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल : झारखंड में एनडीए का दबदबा रहेगा ‘बरकरार’

यह भी पढ़ें ; न्यूज 24-टुडे के चाणक्य एग्जिट पोल में गुजरात, छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करेगी

यह भी पढ़ें ;5 एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा, इंडिया गठबंधन पिछड़ती आ रही नजर