पटना: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ ली। भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH | Nitish Kumar greets Prime Minister Narendra Modi after taking oath as the Chief Minister of Bihar for the 10th time at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/toCJx5ac0H
— ANI (@ANI) November 20, 2025
शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एनडीए सरकार की नई टीम का शक्ति प्रदर्शन साफ दिखाई दिया।
🚨 HISTORIC! Nitish Kumar takes oath as Bihar Chief Minister for the 10th time. pic.twitter.com/8av2Izhf1X
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) November 20, 2025
नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं। चिराग पासवान की पार्टी से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जिनमें संजय सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने महुआ सीट से तेजप्रताप यादव को हराकर जीत दर्ज की थी।
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार चौधरी
बिजेन्द्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
मंगरू पांडेय
डॉ. दिलीप जायसवाल
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
नितिन नवीन
राम कृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
मो. जामा खान
संजय सिंह ‘टाइगर’
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेन्द्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रोशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
दीपक प्रकाश
नई कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिला है। रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह जैसे नाम पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।
एनडीए की इस नई सरकार से भाजपा को बिहार में मजबूत राजनीतिक संदेश देने की उम्मीद है, जबकि जेडीयू अपनी परंपरागत नेतृत्वकारी भूमिका को एक बार फिर आगे बढ़ा रही है।