राहुल बोले, धान की रोपाई, ‘मंजी पर रोटी-किसान हैं’ भारत की ताकत…VIDEO

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसानों को भारत की ताकत बतायाा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान .............

  • Written By:
  • Updated On - July 16, 2023 / 12:43 PM IST

डेस्क। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसानों को भारत की ताकत बतायाा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान (Haryana Farmer) भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं। उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया, और दिल खोल कर कई बातें हुईं।

गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया, और घर की बनी रोटियां खिलाईं। सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान – अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। ज़रूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ़ डट जाते हैं तो साथ में MSP और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं। भारत के मेहनती किसानों के साथ मेरी बातचीत का पूरा वीडियो यूट्यूब पर!

यह भी पढ़ें : बिहार : भगवान शिव का ऐसा मंदिर जहां सावन में होता है पटबंद