राम चरण और उपासना ने पहली बार दिखाईं जुड़वा बच्चों शिवराम और अनवीरा देवी की झलक, 14वीं शादी की सालगिरह पर शेयर की खास तस्वीर

राम चरण और उपासना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर की। हालांकि उन्होंने बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए, लेकिन तस्वीर में उनके तीनों बच्चों के छोटे-छोटे हाथ नजर आए।

  • Written By:
  • Publish Date - June 15, 2026 / 01:22 PM IST

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ramcharan) और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपनी 14वीं शादी की सालगिरह (Wedding Anniversary) के खास मौके पर पहली बार अपने जुड़वा बच्चों (Twins) शिवराम और अनवीरा देवी की झलक (First Glimpse) फैंस के साथ साझा की। इस खास पारिवारिक तस्वीर (Family Photo) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर आते ही लोगों का दिल जीत लिया।

राम चरण और उपासना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर की। हालांकि उन्होंने बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए, लेकिन तस्वीर में उनके तीनों बच्चों के छोटे-छोटे हाथ नजर आए। फोटो में उनकी बड़ी बेटी क्लिन कारा के साथ जुड़वा बच्चे शिवराम और अनवीरा देवी भी शामिल थे। तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ “Heart is full” लिखते हुए एक इनफिनिटी इमोजी साझा किया। यह पहली बार है जब दोनों ने अपने जुड़वा बच्चों की सार्वजनिक झलक फैंस को दिखाई है।

यह पोस्ट उनकी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर सामने आई। राम चरण और उपासना की शादी वर्ष 2012 में हुई थी और दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं। सालगिरह के दिन साझा की गई यह पारिवारिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने जमकर प्यार और शुभकामनाएं दीं।

राम चरण और उपासना ने 31 जनवरी 2026 को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। उनके परिवार में पहले से एक बेटी क्लिन कारा हैं, जिनका जन्म जून 2023 में हुआ था। जुड़वा बच्चों के जन्म की जानकारी अभिनेता के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

बाद में फरवरी 2026 में आयोजित नामकरण समारोह में बच्चों के नाम शिवराम और अनवीरा देवी रखे गए। परिवार ने बताया था कि इन नामों का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। नामों के चयन को परिवार की आस्था और परंपराओं से जुड़ा बताया गया था।

राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच परिवार की इस खास तस्वीर ने उनके प्रशंसकों को एक और खुशी का मौका दे दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस तस्वीर पर प्यार भरे संदेश भेज रहे हैं और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।