मोदी ने पुतिन से कहा – यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए
By : hashtagu, Last Updated : September 1, 2025 | 1:41 pm
By : hashtagu, Last Updated : September 1, 2025 | 1:41 pm
चीन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना मानवता की पुकार है।
उन्होंने शांति के लिए हो रहे सभी प्रयासों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि सभी पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ेंगे। मोदी ने यह भी कहा कि भारत को दिसंबर में पुतिन की भारत यात्रा का इंतजार है।
उन्होंने कहा कि भारत और रूस ने हमेशा मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है और दोनों देशों के मजबूत रिश्ते वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए जरूरी हैं।