Update: MLA ‘चंदन’ ने एसिड अटैक में जख्मी ‘दूल्हा-दुल्हन’ का कराया इलाज!

By : hashtagu, Last Updated : April 19, 2023 | 9:45 pm

बस्तर। क्या पता था, किसी को दूल्हा-दुल्हन (groom bride) आज सात फेरे लेंगे और उन्हीं के जान पर बन आएगी। जिले के भानपुरी थानाक्षेत्र के छोटे आमाबाल में दूल्हा और दुल्हन पर मंडप में एक सिरफिरे अज्ञात व्यक्ति ने एसिड फेंककर जान (kill by throwing acid) लेने की कोशिश की। जब तक लोग समझ पाते, तब तक वह लोगों के आंखों से ओझल हो गया था। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान काफी लोग थे, लेकिन अचानक हुए प्राण घातक हमले को कोई समझ नहीं पाया।

बहरहाल, दोनों को महारानी अस्पताल और शेष को भनपुरी उवस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि जब लोग हमलावार का पीछे करने की सोची तो उसने एक दर्जन मेहमानों पर भी एसिड फेंकना शुरू कर दिया था। इससे कई लोग घायल हो गए। उनका भी स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दूल्हे का नाम डमरू निवासी सुधापाल और दुल्हन का नाम सुनीता निवासी छोटे आमाबाल बताया जा रहा है।

बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में लाइट गोल के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व दुल्हन सुनीता कश्यप 19 वर्ष के ऊपर ऐसिड फेक कर फरार हुआ। व आसपास अन्य 12 लोग भी घायल हुए जिसमें समपत बघेल 32 वर्ष ,टेमेश्वर मौर्य 6वर्ष ,तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष ,गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष ,मालती कश्यप 38 वर्ष चपका ,मिटकी कश्यप 38 वर्ष ,गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटेआमाबाल पताई पाराके निवासी हैं।

Whatsapp Image 2023 04 19 At 10.17.43 Pm (1)

नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप शादी में शामिल होने पहुंचे तो उन्हें इस घटना की पता चलने पर दूल्हा दुल्हन को तत्काल अपने निजी सुरक्षा पर लगे फालो वाहन से तत्काल दूल्हा दुल्हन व अन्य को सिविल अस्पताल भानपुरी लेकर लाया गया । विधायक चंदन कश्यप ने डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए कहा। व गंभीर रूप से घायल को जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

 

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)