भूपेश ने मारा ‘चुनावी तड़का’! होगी ‘किसानों’ की बल्ले-बल्ले

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में फिर अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी सहित अन्य पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - October 30, 2023 / 05:00 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में फिर अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी सहित अन्य पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। इन सबके बीच एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने किसानों के कर्जमाफी (Farmers loan waiver) करने का वादा कर चुनावी तड़का मारा है। ताकि कांग्रेस के पक्ष में सियासी माहौल बन सके। आज प्रियंका गांधी के खैरागढ़ की जनसभा के दौरान भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा कर दी। कहा, सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी होगी तब किसानों के कर्जा का पैसा कटेगा। वहीं, सरकार बनते ही कर्जा का पैसा भी सभी किसानों के अकाउंट में पैसा वापस होगा। उन्होंने कहा, धान के समर्थन मूल्य को भी कांग्रेस सरकार बनने पर बढ़ाकर देगी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है, चुनावी प्रचार-प्रसार का जोर पकड़ लिया हैं। वहीं, आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन भी है। इसी बीच आज प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में भी चुनावी सभा में शामिल हईं।

यह भी पढ़ें : CG-Inside Story : प्रियंका गांधी के ‘सियासी दांव’ से कांग्रेस की ‘चुनावी’ रफ्तार तेज!

यह भी पढ़ें : चुनावी युद्ध : काकी ने लगाया ‘काका’ के माथे पर ‘विजय तिलक! 6 प्रत्याशियों ने भी भरे नामांकन

यह भी पढ़ें :CG विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणा, BJP पर बरसीं !… LIVE