भूपेश ने PM के ‘सदन’ में नहीं आने सहित कई मुद्दों पर साधा निशाना! BJP किसानों के दर्द को नहीं समझती

आज फस्ट वोटर्स से संवाद करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) मीडिया से बात की। जहां उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) के सदन में...

  • Written By:
  • Updated On - July 26, 2023 / 09:21 PM IST

रायपुर। आज फस्ट वोटर्स से संवाद करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) मीडिया से बात की। जहां उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) के सदन में नहीं आने सहित कई मुद्दों के सवालों पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी सदन में आए और मणिपुर हिंसा सहित अन्य मुद्दों पर बात करने क्यों नहीं आ रहे हैं। कहा, खरगे जी तो यही कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री जी बयान दें, चर्चा करने के लिए विपक्ष तैयार है। वो क्यों नहीं आ रहे। इतनी सी बात है, देश के प्रधानमंत्री जी है, वो चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं। दुनिया भर के देश में वो दौरा कर सकते हैं, तो सदन में क्यों नहीं बता करना चाह रहे हैं। तो यही बात खरगे जी कह रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा के पोटाकेबिन में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म पर कहा कि जो पोटाकेबिन में जो छात्र के दुष्कर्म हुआ वह बेहद निंदनीय है। और पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, तत्काल कार्रवाई की गई। इस मामले में जो फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हुई है। और जो वहां पोटा केबिन में अधिक्षक थे,उसे निलंबित भी कर दिया गया है। शासन की ओर से पूरी कार्रवाई भी की गई है। और जो पीडि़ता है, उसे सरकार पूरा न्याय दिलाएगी।

रेलवे की व्यवस्था पर साधे निशाना! कहा-23 से 24 ट्रेनें रद्द हो जाती हैं

भूपेश बघेल ने कहा, रेलवे सबसे बड़ा रोजगार देना वाला सार्वजनिक उपक्रम है। जितने भी हमारे सार्वजनिक उपक्रम हैं, वो रोजगार देने वाले हैं। ये तो बीजेपी की सरकार सबको बेच रही है। यही छत्तीसगढ़ में 23 से 24 ट्रेनें रद्द हो जाती हैं। 3 लाख पद रेलवे में खाली पड़े हुए हैं। इनकी भर्तियां नहीं हो रही है। सार्वजनिक उपक्रमों को बेच रहे हैं। नगरनार शुरू नहीं हुआ,वह बेचने की सूची में आ गया है। तो रोजगार मिलेगा कहां से। केंद्र सरकार की ये नाकामी है। वे चाहते नहीं, कि युवाओं को रोजगार मिले। लोग सक्षम हों, ये उनकी रणनीति में नहीं है। वो तो केवल लड़ाने और घृणा फैला कर केवल सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं।

किसानों को लेकर केंद्र पर बोला हमला

भूपेश बघेल ने कहा, बीजेपी वाले किसानों के दर्द को नहीं समझ सकते। वे किन परििस्थतियों में फसल उपजाते हैं, उसकी कीमत नहीं मिलती। और उनकी खेती घाटे में हो जाता है। किसान कर्ज से लदे रहते हैं। कहा, और छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के साढ़े 9 हजार करोड़ रुपया माफ करके किसानों मुक्त किया। आज देखिए छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं। उनको 2500 रुपए समर्थन मूल्य मिल रहा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना मिल रहा। वो धान की कीमत इस साल 2640 रुपए पड़ा है। देश में सर्वाधिक धान की कीमत छत्तीसगढ़ में मिला है। तो इसी किसान को वो इसलिए रेवड़ी कहते हैं। उसको सबक के तौर पर चुनाव में सीखाएंगे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : फस्ट वोटर्स युवाओं को ‘भूपेश’ पढ़ा गए ‘राजनीति’ का ककहरा! बोले, मेरी सफलता में आपकी काकी का हाथ…