भूपेश का ‘जय सियाराम’ पोस्टर! दिए प्रदेशवासियों को ‘देवउठनी एकादशी’ की शुभकामनाएं

अाज एकादशी के पर्व पर भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

  • Written By:
  • Updated On - November 23, 2023 / 01:08 PM IST

रायपुर। अाज एकादशी के पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने प्रदेश की जनता को देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, भगवान श्री हरि एवं माता तुलसी आपकी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सबका मंगल और कल्याण हो, सभी के जीवन में सुख- समृद्धि, शांति और आनंद का वास हो, यही कामना है।

शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं

विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्।

लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं

वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्।।

समस्त प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं !!

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के सैकड़ों विदेशी सदस्य राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए आए भारत