छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी राहत: 1 सितंबर से 55% महंगाई भत्ता लागू, आदेश जारी

त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

  • Written By:
  • Updated On - August 26, 2025 / 05:08 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार (government) ने राज्य के 3.30 लाख से अधिक शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब कर्मचारियों को कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा।

वित्त विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश (नोटिफिकेशन) जारी कर दिया है। इसका असर कर्मचारियों की अक्टूबर महीने की सैलरी में देखने को मिलेगा।

त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

वर्तमान में छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को भी 6% की बढ़ोतरी के साथ अब 252% महंगाई भत्ता मिलेगा।

अब तक राज्य के कर्मचारियों को 53% DA मिल रहा था। बढ़ोतरी के बाद यह आंकड़ा 55% पर पहुंच गया है।

Da Letter