Bijapur : नक्सली मुठभेड़ में दो जवान जख्मी! फायरिंग जारी

सर्चिंग में निकली जवानों की एक टुकड़ी कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Encounter between naxalites) हो गई। रात करीब 8 बजे से गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी।

  • Written By:
  • Updated On - May 21, 2023 / 10:50 PM IST

बीजापुर (सुमीत सेंगर)। सर्चिंग में निकली जवानों की एक टुकड़ी कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Encounter between naxalites) हो गई। रात करीब 8 बजे से गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इसमें दो जवानों के जख्मी (Two jawans injured) होने की सूचना मिल रही है। अभी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ थाना गंगालुर क्षेत्र के पुसनार और हिरोली के बीच चल रही थी। जख्मी होने वाले जवानों में नकुल और मोहम्मद शाहीद हैं। इनके जख्मी होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर SP सहित CRPF के आला अधिकारी पहुंचे। जहां जवानों का हालचाल लिया। 2 जवानों के हाथ और पैर पर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि फोर्स को सूचना मिली थी कि नक्सली आईडी ब्लॉस्ट करने की फिराक में है। ऐसे में मिले इनपुट वाले स्थान पर कोरबा जवानों की फोर्स रवाना हो गई थी। लेकिन नक्सलियों को इसका आभास हो गया है। ऐसे में मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें : रमन भी आज गौठान में! कहा-‘न चारा न पानी’