500 रुपए के लिए साले ने जीजा को मार डाला!

By : hashtagu, Last Updated : May 8, 2023 | 12:22 am

बस्तर। कभी कभी थोड़े से पैसे के लिए इंसान भी हैवान बन जाता है। यहां बस्तर के कोड़ेनार थाने (Kodenar Police Station) के बोदेनार गांव में साले ने ही अपने जीजा की बेरहमी से हत्या (Brother-in-law brutally murdered) कर दी। कोडेनार पुलिस ने हत्यारे को परिवार की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पत्नी जबो मंडावी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोसो ने अपने साले हिडमो से ₹500 का उधार लिया था। जिसे कोसो वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर घर पर आए हिड़मा को छोड़ने कोसो उसके घर गया हुआ था। किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद हिडमो पोडियामी ने कुल्हाड़ी से कोसो मंडावी की नृशंस हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। हत्या के बाद आरोपी ने फरार होने की भी कोशिश नहीं की।

इनपुट (सुमीत सेंगर)