Chhattisgarh : राज्यपाल डेका ‘नक्सल मुद्दे’ पर ‘DGP-मुख्य सचिव’ काे बुलाया! लिए कानून-व्यवस्था का फीडबैक

  • Written By:
  • Updated On - August 8, 2024 / 06:31 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका (Chhattisgarh Governor Ramen Deka) ने प्रदेश के हालातों का जायजा लेने अफसरों को राजभवन बुलवाया। इसमें मुख्यसचिव अमिताभ जैन और DGP अशोक जुनेजा (DGP Ashok Juneja) शामिल थे। राजभवन के मीटिंग हॉल में हाईप्रोफाइल बैठक ली गई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल खुद कर रहे थे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर राज्यपाल डेका ने अफसरों से खास तौर पर जानकारी मांगी।

  • राज्यपाल डेका ने इस तरह की पहली बैठक ली। पूरी तैयारी से अफसर भी पहुंचे थे। एक प्रेजेंटेशन भी गर्वनर को दिखाया गया। क्राइम को लेकर अफसरों ने गर्वनर को बताया कि सिचुएशन अंडर कंट्रोल है। रामेन डेका ने बाढ़ नियंत्रण पर किए जा रहे कामों और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रदेश में स्थिति को लेकर मुख्य सचिव से बात की।

मीटिंग में इन बातों पर फोकस

बैठक में राज्यपाल ने प्रशासनिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, आदिवासी क्षेत्रों में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की स्थिति, आपदा प्रबंधन पर जानकारी ली है। गृह एवं जेल विभाग के मनोज कुमार पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, उपसचिव हिना अनिमेष नेताम मौजूद रहीं।

गृहमंत्री दे चुके हैं क्राइम के आंकड़ों की जानकारी

प्रदेश में कानून व्यवस्था, क्राइम की वारदातें सियासी मुद्दा बनी हुई हैं। राज्यपाल ने बैठक में अफसरों को इसपर फोकस करने काे भी कहा है। हाल ही में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस सरकार के 6 महीने और भाजपा की मौजूदा सरकार के 6 महीनों की जानकारी देते हुए बताया कि 2023 और 2024 के शुरुआती 6 महीने में भाजपा शासनकाल में स्थिति बेहतर है। गृहमंत्री ने पिछले 4 साल के आंकड़े बताए, इसके मुताबिक 2023 में जनवरी से जून तक कुल 9 हजार 361 केस दर्ज हुए। वहीं 2024 में इसी 6 महीने में 9037 आपराधिक केस दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : एम्स में पहली बार ‘गुमशुदगी’ के मामले में नार्को टेस्ट! 

यह भी पढ़ें :बंगलादेश जैसे ‘हालात’ वाले बयान पर ‘छत्तीसगढ़’ में चढ़ा सियासी पारा! भाजपा ने कांग्रेस पर दागे सवाल

यह भी पढ़ें :Inside Story : विष्णुदेव का चला सुदर्शन! पूरी हुईं ‘मुरादें’…और समस्याएं ‘छू मंतर’..VIDEO