रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले 3 घंटों का विशेष अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरिया, महासमुंद, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ (एसबी), सूरजपुर और सरगुजा जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज आंधी (Thunderstorm), आकाशीय बिजली (Lightning) और भारी वर्षा (Heavy Rain) होने की संभावना है।
मौसम अलर्ट
अगले 3 घंटों में बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरिया, महासमुंद, एमसीबी, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, एसबी, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों में तेज आंधी, आकाशीय बिजली और भारी वर्षा की आशंका।
घर के अंदर… pic.twitter.com/WHnwSFd0oS
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 2, 2026
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने और खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर या सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसानों, वाहन चालकों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में नागरिक मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।