रायपुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल के साथ निभाई छेरा-पहरा की पावन परंपरा

रथ यात्रा महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही और धार्मिक आस्था के बीच कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

  • Written By:
  • Publish Date - July 16, 2026 / 02:02 PM IST

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) आज राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव (Festival) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना (Worship) की तथा पारंपरिक ‘छेरा-पहरा’ (Chhera Pahara Ritual) की पावन रस्म निभाई।

मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रथ यात्रा महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही और धार्मिक आस्था के बीच कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।