मुख्यमंत्री निवास में रंग, राग और रिश्तों की होली, सीएम विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों संग मनाया उत्सव

मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर है।

  • Written By:
  • Publish Date - March 4, 2026 / 08:22 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मुख्यमंत्री निवास में होली का त्योहार रंग, राग और रिश्तों की मधुर अनुभूति के साथ मनाया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक लोकगीतों और रंगों के बीच उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों की यह छटा हर मन को प्रेम से सराबोर करे और हर आंगन में खुशियों की फुहार बनकर बरसे।