रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संघर्ष, सेवा और समर्पण की सजीव मिसाल, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और नई गति दी है। किसान हों या युवा, मातृशक्ति हो या समाज का अंतिम… pic.twitter.com/lWOoqSoeG9
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 21, 2026