डिप्टी CM विजय शर्मा ने ‘श्रीराम दर्शन’ संग श्रद्धालुओं के साथ किए नाश्ता! जिंदादिली के सभी हुए कायल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज आरंग प्रवास से वापस लौटते समय शाम को रायपुर के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर पहुंचे।

  • Written By:
  • Updated On - February 23, 2024 / 11:20 PM IST

  • डिप्टी विजय शर्मा पहुंचे राम मंदिर, भगवान श्रीराम के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने आज आरंग प्रवास से वापस लौटते समय शाम को रायपुर के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) पहुंचे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान से छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।

दर्शनार्थियों के साथ किया नाश्ता, की बातचीत

उपमुख्यमंत्री ने दर्शन उपरांत मंदिर परिसर के नाश्ता सेंटर में दर्शनार्थियों से बातचीत करते हुए नाश्ता किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर हालचाल जाना। उन्होंने कहा, “भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करे, यही भगवान से हमारी कामना है।”

यह भी पढ़ें : अगले दशक में एप्पल की वृद्धि को शक्ति प्रदान करेगा भारत : उद्योग विश्‍लेषक

यह भी पढ़ें : VIDEO STORY : वह कौन था! जिसका ‘हाथ’ पकड़कर ‘विजय शर्मा’ पहुंचे विधानसभा! अपने ‘कार्यालय’ में भी बैठाया

यह भी पढ़ें : सियासत के महायोद्धा डिप्टी CM ‘विजय शर्मा’ की बेजोड़ निशानेबाजी! दे गए संतुलन की बड़ी सीख