CG में भारी बारिश का अलर्ट! मानसूनी ‘द्रोणिका’ का असर

मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में भारी..

  • Written By:
  • Updated On - July 20, 2023 / 02:05 PM IST

रायपुर। मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में भारी बारिश हो सकती है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले लिए रेड अलर्ट, बस्तर, दंतेवाड़ा. सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजनांदगांव, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 561.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 514.6 मिमी, मुंगेली में 454.2 मिमी, राजनांदगांव में 471.8 मिमी और सुकमा में 499.6 मिमी बारिश 1 जुलाई से 19 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है। जबकि सरगुजा में केवल 161.8 मिमी ही बारिश हुई है, जो यहां सूखे की स्थिति को बताता है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 438.3 मिमी औसत बारिश हुई है, जो सामान्य है।

इन इलाकों में हुई बारिश (आंंकड़े सेंटीमीटर में )

गीदम 17, भैरमगढ़ 13, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर 11 कटेकल्याण 10, पखांजूर, बास्तानार 9, छिंदगढ़ 8 कुआकोंडा, कोटा 7 उसूर, दरभा 6, मस्तूरी, कोंडागांव, अंतागढ़, फरसगांव, डोंगरगांव, भानुप्रतापपुर 4 बस्तर, नारायणपुर, माकड़ी, राजनांदगांव, भोपालपटनम, कांकेर, पामगढ़, ओरछा, दुर्गकोंदल 3 तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, अबिकापुर, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।

इसके अलावा एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक है। इसके असर प्रदेश में आज कई जगहों पर पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : सदन में बृजमोहन बोले, सड़क में इतने गड्ढे लोग रहे बेशरम के पेड़