कवासी लखमा की अचानक बिगड़ी तबीयत! डॉक्टर की सलाह करें, आराम

लोकसभा चुनाव के नतीजों आ गए है। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी ने 10 सीटों पर अपना कब्ज़ा किया है। कांग्रेस केवल 1 सीट पर जीत

  • Written By:
  • Updated On - June 5, 2024 / 07:20 PM IST

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजों आ गए है। छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी ने 10 सीटों पर अपना कब्ज़ा किया है। कांग्रेस केवल 1 सीट पर जीत हासिल की है। इसी बीच खबर है कि बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कोंटा विधायक कवासी लखमा (MLA Kawasi Lakhma) की अचानक तबीयत बिगड़ (Feeling unwell) गई। उन्हें देर रात उल्टियां और सीने में दर्द हुई।

  • जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया। अभी उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हारने के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा बेचैन थे। रात में उन्हें उल्टियां हुई। वहीं आज सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने घर पहुंची। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है।

यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मुकाबले में जो दबाव संभालेगा, वो जीतेगा : आफरीदी