लोकसभा चुनाव : बस्तर और बालोद में ‘गरजेंगे’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By : hashtagu, Last Updated : April 12, 2024 | 8:01 pm

  • बस्तर और कांकेर लोकसभा में कार्यकर्ता एवं जनता में भरेंगे जोश

  • रायपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) कल 13 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र (Bastar and Kanker Lok Sabha constituency) में आयोजित आमसभा के माध्यम से हुंकार भरेंगे।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री सिंह दिल्ली से सुबह 10:30बजे रवाना होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री श्री सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग एवं छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे। बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री श्री सिंह शाम 04:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से शाम 4:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    यह भी पढ़ें : जो गड़बड़ी करेगा, उस पर ‘जांच एजेंसियों’ की कार्रवाई तो होकर रहेगी, अगर वे सही हैं तो ‘कोर्ट’ से उनको जमानत क्यों ‘नहीं’ मिल रही है?-आठवले

    यह भी पढ़ें : CG-लोकसभा चुनाव : BJP के पास ‘मोदी गारंटी’ का अमोघ अस्त्र! तो कांग्रेस के हाथ सिर्फ ‘भ्रष्टाचार’ के अरोपों पर वाक युद्ध

    यह भी पढ़ें : असंतुष्टों को मनाने के लिए कांग्रेस की रणनीति! लोस क्षेत्रों में नेताओं को जिम्मेदारी